आवश्यक सामग्री:
पेकची 400 ग्रा
तेल 5 चम्मच बड़ा
नमक स्वादानुसार
हल्दी ½ चम्मच
अजवाइन1/2 चम्मच
हरी मिर्च 8. से 10 पी
बनाने की विधि:
पेकची को धोकर कुकर में डाल लें।
एक ग्लास पानी डाल कर, गैस पर चढ़ा कर गैस चालू कर दें।
जबतक पेकची उबलेगा मिर्च छोटे छोटे पीस में काट लें।
मघ्यम आंच पर चार सीटी लगा दें, गैस बन्द कर दें।
कुकर ठंडा हो जाए तब खोलें। ठंडा पानी डाल कर पेकची प्लेट में निकाल लें।
उसे छिल कर हाथ से ही दो तीन टुकड़े में तोड़ लें।
गैस पर पैन चढ़ा कर गर्म करें, उसमें तेल डालें, तेल गर्म हो जाए अजवाइन डालें, हरी मिर्च डालें।
अजवाइन फूट जाए उसमें पेकची डालकर नमक, हल्दी दें कर अच्छे से चला दें।
मध्यम आंच पर भुजिया को खर करें।
गरमागरम रोटी के साथ पेकची का स्वाद ले।

