आवश्यक सामग्री :
- आलू – ½ कि
- प्याज – 4 पी
- जीरा – 2 चम्मच
- तेल – 4चम्मच
- लाल मिर्च – 8पी
- काली मिर्च – ¼ चम्मच
- लहसुन – 1 गांठ
- धनिया पाउडर – 2चम्मच
- धनिया पत्ती – 2 चम्मच महीन कटा हुआ
- हल्दी – 1 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
बनाने की विधि:
आलू पानी में डालकर दस मिनट छोड़ दें। जिसे उसमें लगा मिट्टी फूल कर निकल जाए अब आलू को अच्छे से रगड़ कर धो लें।
कुकर में एक ग्लास पानी डालें ,उसमें आलू डाले , एक चुटकी नमक डाल कर कूकर का ढक्कन लगा दे। कूकर गैस पर रखें गैस चालू करें । मध्यम आंच पर दो सिटी लगने दे उसके बाद गैस बंद कर दे। कुकर ठंडा होने दे तब खोले। कूकर से सारा आलू निकाल ले उसे छीलकर रख ले।
अब जीरा ,धनिया पाउडर ,लाल मिर्च ,काली मिर्च ,लहसुन और आधा प्याज सब मिलाकर मिक्सी में पीस ले। पिसा हुआ मसाला सब्जी के स्वाद दुगना बड़ा देता है।
प्याज महीन महीन काट लें या चॉपर में चाॉप कर लें ।
गैस पर कड़ाही रखें ,गैस चालू करें , कड़ाही गर्म होने दे। कड़ाही में तेल डाले , तेल गर्म होने दे उसमें जीरा डालें, जब जीरा चटकने लगे लाल मिर्च डालें।
कटा हुआ प्याज डालें और मध्यम आंच पर लाल होने तक प्याज को भुने अब उसमें छिला हुआ आलू डालकर पांच मिनट भुने।
आलू भुनने के बाद उसमें पिसा हुआ मसाला ,हल्दी और नमक डालकर तब तक मसाला को भूनना है जब तक मसाला तेल न छोड़ दे। मसाला भून जाएगा तो आप देखेंगे कि मसाला कड़ाही या स्पैचूला में नहीं पकड़ेगा।
जब मसाला तेल छोड़ने लगे दो ग्लास पानी डाल दे ।अच्छे से चलाकर ढक कर मध्यम आंच पर 10 मिनट पकाएं । बीच-बीच में चलाते रहें। अब गैस बंद कर दे।
धनिया पत्ती महीन काट कर डालकर चला दें ।गरमा-गरम रोटी, पराठा ,पूडी चावल की रोटी और चावल के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है । यह आलू का दम उसी तरह बनता है जैसे हम और भी आलू का दम बनाते हैं ।
हमने मसाला इसमें पीस कर डाला है आप चाहें तो मसालों का पाउडर भी डाल सकते हैं ।
हमने गर्म मसाला नहीं डाला है आप चाहें तो डाल सकते हैं ।

