आवश्यक सामग्री:
उबला आलू 500 ग्रा
गाढ़ी मलाई 8चम्मच
कॉर्न फ्लोर 3 चम्मच
टमाटर 2 पी बीज निकाल के
प्याज 4 पी
काजू 10 पी महीन कुटा हुआ
अदरक 1/2इंच
हरी मिर्च 2 पी
लहसुन 12 कली
। गर्म मसाला खड़ा
तेजपत्ता 3 पी
जीरा पाउडर 1 चम्मच
धनिया पाउडर 1 चम्मच
मेथी पाउडर 1/4 चम्मच
हल्दी 1चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1/2चम्मच
काशमीरी लाल मिर्च 1चम्मच
कॉर्न फ्लोर 3 चम्मच
हिंग 2 चुटकी
नमक स्वादानुसार
कस्तूरी मेथी 1/2चम्मच
सरसों तेल
बनाने की विधि:
आलू को छीलकर एक बाउल में ले लें और उसे अच्छे से मैश कर लें ,एक भी गुठली ना रहे ।अब उसमें कॉर्न फ्लोर मिलाकर अच्छा सा सॉफ्ट डो तैयार कर लें ।डो से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ ले ।
अब हाथ में तेल लगा कर,लोई को दोनों हथेलियों की सहायता से गोल करें । अंगूठे और अंगुलियों की सहायता से बीच में थोड़ी जगह बना लें, मलाई भरने के लिए।
मलाई भर कर लोई को हल्के हाथों से धीरे धीरे बंद कर गोल बना दे ।इस तरह से सारे कोफ्ते को भर कर तैयार कर लें।
तलने के लिए गैस पर पैन चढ़ाएं ,गैस चालू करें ,पैन गर्म होने दे, उसमें तेल डालें, तेल गर्म होने दे । चेक कर ले _डो से छोटा-सा टुकड़ा तेल में डाल कर देखें, टुकड़ा उपर की ओर उठने लगेगा ।
तेल गरम है तो एक बार में 4 से 5 कोफ्ता डालकर फ्राई करें ।एक बार ज्यादा ना डालें और उसे जल्दी-जल्दी न पलटे एक तरफ फ्राय होजाए तब हल्के हाथों से पलटे वरना वो टूट जाएगा ।
इसी तरह सारे कोफ्ते को तल कर रख लें । मध्यम आंच पर ।
ग्रेवी के लिए कोफ्ता तल कर जो तेल बचा है उसी में हिंग डालें , खड़ा गर्म मसाला, तेजपत्ता महीन कटा हुआ प्याज डालकर लाल होने तक भूनें, जब प्याज लाल हो जाए उसमें लहसुन, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालकर चला दें।
अब उसमें जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी,मेथी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, डालकर आधा कप पानी डाल दे और उसे मध्यम आंच पर पकाएं जब पानी सूख जाए तो उसे धीरे-धीरे मसाले को चलाते हुए भूनें।
जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब उसमें पिसा हुआ काजू ,कश्मीरी लाल मिर्च ,पीसा हुआ टमाटर कस्तुरी मेथी डालकर चला ले और पानी डाल दें जब मसाला उबलने लगे दो मिनट उबालें और गैस बंद कर दें ।
खाने बैठे तो कोफ्ता के उपर ग्रेवी डाल कर परोसें ।
यह एक स्वादिष्ट सब्जी है । अपने मेहमानों को भी बना कर खिला सकते हैं।
यह रोटी, चावल, पुड़ी और पराठे के साथ बहुत अच्छा लगता है।

