आवश्यक सामग्री:
लहसुन– 15 पी
हरी मिर्च– 6 पी
नमक– स्वादानुसार
नींबु– 1 पी
सरसों तेल– 1/2चम्मच
बनाने कि विधि:
मिर्च धो कर कपड़े से पोंछ लें, हरी मिर्च छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
लहसुन छीलकर उसका छिलका उतार दें, इसे भी छोटे छोटे टुकड़े में काट लें। कटे हुए लहसुन और मिर्च के टुकड़ों को एक छोटे बाउल में ले लें।
अब इसमें नमक, तेल डालकर निंबू निचोड़ दें। चम्मच से अच्छी तरह मिला दें।
अब आप रोटी, पराठा, पुड़ी के साथ खाएं। यह आपके खाने के स्वाद को दुगुना कर देता है। एक बार बना कर आप इसे जरूर टेस्ट करें।

