आवश्यक सामग्री:
- खोवा- 150 ग्रा
- छेना- 60 ग्रा
- मैदा- 1चम्मच बड़ा
- घी- तलने के लिए
- चीनी- 1कप
- काजू- 4 पी टुकड़ा किया हुआ
- इलायची- 3 पी
बनाने की विधि:
खोवा छेना का गुलाब जामुन बनाने के लिए छेना का मात्रा कम और खोवा ज्यादा होना चाहिए। गुलाब जामुन बनाते समय छेना को किसी बर्तन में लेकर हथेली से पहले दो मिनट मसलें अब उसमें खोवा डालकर अच्छे से मिलाएं।
(जिससे छेना या खोवा में गुठली ना रहे ) दोनों को मिला कर उसमें मैदा डालकर मसल कर चिकना कर लें।
जब तक हम डो तैयार करेंगे तब तक चाशनी बना लेते हैं। एक भगोना में एक कप चीनी एक कप पानी डालकर गैस पर रखें गैस चालू कर दें।
गैस का आंच मध्यम रखें । बीच बीच में उसे चलाते रहे। चीनी पानी में घुलने के बाद एक मिनट उबालें और गैस बंद कर दें। चाशनी को ढककर रख दें।
गुलाब जामुन के बीच में भरने के लिए हमने काजू के छोटे-छोटे टुकड़े कर लिए हैं और उसमें डो से 1/2चम्मच मिश्रण ले कर काजू में मिला दिया है। भरने के लिए हमने मिश्रण तैयार कर लिया है।
जब खोवा छेना और मैदा अच्छे से मिक्स हो जाए तब हथेली पर हल्का घी लगाकर नींबू के आकार की लोई लेकर दोनों हथेलियों पर घुमाकर उसका नींबू के आकार का गोल-गोल गोली बना लें।
साइज आप अपने हिसाब से छोटी बड़ी बना सकते है।
अब एक फ्राई पैन गैस पर रखें ,उसमें घी डालें, गैस चालू करें , घी को गर्म होने दे , घी जब अच्छे से गर्म हो जाए घी मध्यम आंच पर गर्म करके आंच धीमी कर दें।
उसमें बना हुआ गोली डालें गोली अंदाज से डालें ज्यादा एक साथ ना डालें डालने के बाद दो मिनट उसे न छुएं , उसके बाद बीच बीच में उसे चला दें , जिससे चारों तरफ एक जैसा फ्राय हो।
हल्का सुनहरा कर उसे निकाल लें।
अगर चाशनी गर्म हो तो तला हुआ रसगुल्ला तुरंत ना डालें उसे बाहर निकाल कर दो मिनट रख लें तब डालें और अगर चासनी गर्म ना हो तो आप गर्म रसगुल्ले को डाल सकते हैं ऐसा करने से आप का रसगुल्ला अंदर से सॉफ्ट बनेगा वरना अंदर कड़ा हो सकता है।
गुलाब जामुन बहुत जल्दी बनता है बहुत आसान है इसे आप घर में छोटे-मोटे पार्टी में बना सकते हैं, घर में खाने के लिए भी बना कर रख सकते हैं ।यह बच्चों को भी बहुत पसंद आता है।
हमारे यहां हर छोटी-बड़ी पार्टी में इसे अवश्य बनाया जाता है । यह एक लोकप्रिय मिठाई है ।

