आवश्यक सामग्री:
- केला- 6 पी
- नमक- 1 चम्मच
- हल्दी- ½ चम्मच
- रिफाइन आॉयल तलने के लिए
बनाने की विधि:
सारे केले को धो कर 10 मिनट के लिए रख दें।या सुखे कपड़े से पोंछ कर सुखा लें ।
नमक और हल्दी मिलाकर उसमें1/2कप पानी डालकर इसका घोल बना लें ।तलते समय इसका आवश्यकता पड़ेगा ।
गैस पर कड़ाही रखें, गैस चालू करें, कड़ाही गर्म होने दे, कड़ाही में तेल डालकर तेज़ आंच पर तेल को गर्म करें।
तेल इतना गर्म होना चाहिए कि आपको उसके ऊपर हाथ ले जाने पर तेल की गरमाहट महसूस हो । अब कड़ाही के ऊपर चिप्स कटर रख कर केला को सिधे कड़ाही में ही केला कटते जाएगा और तेल में गिरता जाएगा। (इस विधि का प्रयोग बहुत ही सावधानी पूर्वक करें वरना कड़ाही पलट सकता है । )
चिप्स तलते समय कड़ाही में तेल की मात्रा आधा कड़ाही से ज्यादा होना चाहिए जिससे सारे चिप्स अलग अलग हो कर अच्छे से फ्राय हो सके।
जब चिप्स आधा फ्राय हो जाए तो नमक, हल्दी का घोल एक चम्मच तेल में डालें जिससे तेल का ताप भी कम होगा और नमक का स्वाद भी चिप्स में आ जाएगा।
आपको ऊपर से नमक डालने की आवश्यकता नहीं पड़ेगा। अपने स्वाद के अनुसार आप इसमें चाट मसाला, लाल मिर्च का पाउडर डालकर मिलाना चाहें तो मिला सकते हैं।
एयरटाइट डिब्बे में भर कर रख दीजिए जब इच्छा हो निकाल कर खाएं,चाय के साथ भी इसे खा सकते हैं । अपने मेहमानों को भी चाय के साथ दे सकते हैं।

