आवश्यक सामग्री:
हरी मिर्च 150 ग्रा
काला सरसों कुटा हुआ 2
अमचूर ½
हल्दी1/2
नमक स्वादानुसार
तेल 5चम्मच
जीरा पाउडर. 1/2चम्मच
धनिया पाउडर 1 चम्मच
बनाने की विधि:
मिर्च को अच्छे से धो कर, कपड़े से पोंछ कर सुखा लें।
अब उसे बीच में एक तरफ लम्बा कट लगा कर छोटी चम्मच से सारा बीज निकाल दें। सारे मिर्च को इसी तरह काट कर सारा बीज निकाल कर ढक कर रख दें।
अब गैस पर पैन रखे, गैस चालू कर दें, पैन गर्म होने दे।
पैन में 3चम्मच तेल डालें, तेल गर्म होने दे। उसमें जीरा, धनिया, हल्दी और नमक डालकर पांच चम्मच पानी डाल दें और धीमी आंच पर पकने दे।
पानी सुख जाए तो उसे भुने जब मसाला तेल छोड़ने लगे सरसों पाउडर और अमचूर डालकर अच्छे से मिला लें, और गैस बंद कर दें।
छोटे चम्मच की सहायता से सारे मिर्च को भर कर रख लें।
गैस पर पैन चढ़ा कर गर्म करें, उसमें तेल डालें, तेल गर्म होने दे।सारा मिर्च उसमें डाल दें और धीमी आंच पर पकाएं,पलट पलट कर फ्राय करें।
यह रोटी, चावल के साथ बहुत ही स्वादिष्ट लगता है ।
यह खाने के स्वाद को दुगुनी कर देता है।

