Site icon Clevernflavour

सत्तू की कचोरी

 

आवश्यक सामग्री:

गेहूं का आटा 2 कप

सत्तू  ½  कप

लहसुन  7 कली

प्याज 1पी छोटा

अदरक  1 इंच

नींबू  1 पी

सरसों का तेल 1 चम्मच

 मंगरेला 2 चुटकी

अजवाइन 2 चुटकी

 नमक स्वादानुसार

तेल तलने के लिए

कचोरी बनाने की विधि:

 आटा में तेल, मंगरेला,अजवाइन, तेल और नमक डालकर उसे अच्छे से मिल ले। हल्का पानी डाल कर ङो बना ले, और ढक कर रख दे।

अब लहसुन ,प्याज, अदरक, हरी मिर्च सभी को छोटा-छोटा कटिंग कर ले। सत्तू में कटा हुआ सामग्री को डालें सरसों का तेल नमक नींबू का रस डालकर सत्तू को अच्छे से मिला ले, दो-तीन चम्मच पानी डाल दें चेक कर ले और जरूरत हो तो दो चम्मच पानी और, डालें वरना नहीं।

आंटे का लोई बनाएं उसमें सत्तू थोड़ा-थोड़ा भरे जैसे और भी कचोरी मे भरा जाता है।

आटा को भरने से पहले मसल कर मुलायम कर लें। अब उसमें से छोटी छोटी लोई तोड़ लें, उसे अंगूठे और अंगुली की सहायता से घुमाते हुए गड्ढा बना लें। उसमें सत्तू डालकर बंद कर दें। अंगुली से थोड़ा दबा दें।इस तरह से सारे कचौरी भर कर रख लें।

अब तलने के लिए गैस पर पैन रखें, गैस चालू कर पैन गर्म करें पैन में तेल डालकर, तेल मध्यम आंच पर गर्म करें।

तेल गर्म है या नहीं चेक करने के लिए डो से छोटा-सा आटा तोड़ कर तेल में डालें अगर तेल गर्म है तो आटा ऊपर उठ जाएगा ।

तेल गर्म होने पर एक एक करके कचौरी उसमें डालें दो मिनट के बाद उसे पलट दें और सुनहरा होने तक तले। सुनहरा होने पर तेल से बाहर निकाल ले।

 बिहार में शादी या पार्टी में भी बनता है ।ऐसे भी आपको ठेले पर हर जगह सत्तु की कचौरी मिलेगी सुबह और शाम में । घर में ज्यादातर लोग इसे नाश्ते में बनाते हैं।

आप यात्रा पर हैं तो भी ये कचौरी अपने साथ ले जा सकते हैं।

यात्रा पर ले कर जाने वाली कचौरी में प्याज न डालें निंबू के रस की जगह अमचूर डाल कर बनाएं।

Exit mobile version