आवश्यक सामग्री
- दूध 3/2 ली
- चीनी 2 कप
- वेनिगर 4 चम्मच
बनाने की विधि
दूध गैस पर चढ़ाकर गैस चालु कर दें। जब दूध में उबाल आ जाए गैस बंद कर दें। वेनिगर में आधा कप पानी मिला दें। उबले हुए दूध में एक ग्लास पानी डाल दें,अब थोड़ा थोड़ा वेनिगर डालकर चम्मच से चलाते रहें आप देखेंगे कि पानी अलग छेना अलग हो गया।
अब छलनी में कपड़ा लगा कर छेना उसमें पलट दें ठंडा पानी डालकर धो दें। ठंडा पानी से धो देने पर छेना मुलायम होगा ।हाथ से निचोड़ निचोड़ कर पानी निकाल दें।
छेना एकं थाली में निकाल लें और हथेली से मसल मसल कर चिकना करें। चिकना इतना करें की गोली बनाने पर दरार न हो।
चाशनी के लिए बड़े बर्तन में दो कप चीनी, दस कप पानी डाल कर मध्यम आंच पर उबालें, बीच बीच में चलाते हुए। जब चीनी पुरा घुल जाए, गैस तेज़ कर दें चाशनी उबलने लगे एक एक कर के गोली उसमें डालें,कम से कम बीस मिनट उबालें। बीच बीच में गर्म पानी उसमें डालते रहे चम्मच से जिससे चाशनी गाढ़ा न हो, अब गैस बंद कर दें। बीस मिनिट ढक कर फ्रिज में रख दें।
अब खाने के लिए परोसें।

