आवश्यक सामग्री
- बेसन 1 कप
- चीनी 1 कप
- बेकिंग सोडा 1चुटकी से कम
- फुड कलर 1 चुटकी
- रिफाइन तलने के लिए
बनाने की विधि
- बूंदी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें, थोडा़ थोड़ा पानी डालकर चम्मच से चलाते हुए सॉफ्ट बैटर बना लें। अब उसमें 1 चुटकी फुड कलर और 1 चुटकी से कम खाने वाला सोडा डाल कर अच्छे से मिला दें और ढककर रख दें पांच मिनट। अब चाशनी बनाएं।
- चाशनी बनाने के लिए गैस पर पैन रखें, गैस चालु करें, मध्यम आंच पर पैन में एक कप चीनी और एक कप पानी डालें, बीच-बीच में चलाते रहें।
- जब चीनी पानी में घुल जाए ,चाशनी में उबाल आने दें। जब चाशनी छूने पर चिकना लगे समझ जाये चाशनी तैयार हो गया। उसे अंगूठा और अंगूली के बीच ले कर चेक करें। गैस बंद कर दें।
- बूंदी बनाने के लिए गैस पर पैन रखें। गैस चालु करें पैन में रिफाइन डालें और गर्म होने दें, झंझरा को पैन के किनारे पर टिका कर रखें, अब बेसन को झंझरा पर डाल कर बुंदी बनाएं। झंझरा पर बड़े चम्मच से बेसन डालें। बुंदी तेल में टपकने लगेगा।
- बुंदी ज्यादा पैन में गिरने ना दे नहीं तो एक दूसरे से चिपक जाएगा। दूसरे झंझरा से बूंदी निकाले और चाशनी में डालें।सारा बूंदी इसी तरह छान कर निकाले लें और चाशनी में डाले।
- अब आप की बूंदी परोसने के लिए तैयार है।

