आवश्यक सामग्री
- गेहूं का आटा 150 ग्रा
- अरहर का दाल 200 ग्रा
- तेल 3 चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- हल्दी 1 चम्मच
- जीरा ½ चम्मच
- लाल मिर्च 4 पी
- तेज़ पत्ता 4पी
- लहसुन 12 कली
- हिंग 2 चुटकी
- लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
बनाने की विधि
- एक पैन में 3 गलास पानी डाल कर गैस पर रख कर गर्म करें।
- अरहर के दाल को अच्छे से धो कर गर्म हो रहे पानी में
- डाल दें।इसमें एक चम्मच नमक और एक चम्मच हल्दी डाल दें । जब दाल उबलने लगे गैस कम कर दें।
- एक बाउल में आटा निकाल लें,आटा से आधा पानी डालें ,धीरे धीरे पानी डालते हुए मिलाएं और मुलायम डो तैयार करें।
- आटे से छोटी छोटी लोइ बना लें,पुडी़ की तरह छोटा छोटा बेल कर,तीन तरफ से पकड़ कर दबा दें।
- जैसा फोटो में है।
- सारा पिट्ठा इसी तरह बना कर रख लें।
- 15मिनट (दाल आधा पक जाए ) बाद उसमें पिट्ठा डाल दें।पिट्ठा डालने के बाद भी 15मिनट उबलने दें।
- गैस बन्द कर दें और दाल पिट्ठा ढक कर कम से कम दस मिनट रखें ।
- तड़का लगाने के लिए पैन गर्म करें,पैन में तेल डालें, हिंग, जीरा, चॉप किया हुआ लहसुन, तेजपत्ता,लाल मिर्च,लाल मिर्च पाउडर डालकर दो मिनट भुने और तड़का लगा कर मिला दें।
- खाने के लिए गरमागरम दल पिट्ठी तैयार है।

