आवश्यक सामग्री
- आलू उबला हुआ ½ कि
- प्याज 3 पी बड़ा
- तेल 8 चम्मच बड़ा
- हल्दी। ½ चम्मच
- तेजपत्ता 4 पी
- लाल मिर्च 2 पी
- नमक स्वादानुसार
- लहसुन मिर्च का पेस्ट 2चम्मच छोटा
- धनिया पाउडर 1 चम्मच छोटा
- जीरा पाउडर 2 चम्मच छोटा
- गर्म मसाला 2/4चम्मच
- काली मिर्च ⅙ चम्मच
- हिंग 2 चूटकी
बनाने की विधि
आलू को अच्छे से रगड़ कर धो लें, कुकर में आलू डाल एक ग्लास पानी डाल दें ढक्कन लगा कर गैस पर चढ़ा दें। कुकर में एक सीटी लगा कर गैस बंद कर दें। कुकर ठंडा हो जाए खोल कर आलू निकाल लें।
आलू छीलकर, दो टुकड़े कर लें। अब गैस पर पैन रख कर गर्म करें। पैन गर्म हो जाने पर चार बड़ा चम्मच तेल डालें, तेल गर्म होने पर उसमें प्याज डालें।प्याज पांच मिनट मध्यम आंच पर फ्राय कर उसमें आलू डाल दें, पांच मिनट फ्राय कर लें । आलू को दूसरे बर्तन में पलट लें।
पैन में तेल डालें दो मिनट बाद एक चुटकी हींग,लहसुन ,मिर्च ,अदरक का पेस्ट डालकर चलाएं अब इसमें हल्दी, जीरा ,काली मिर्च, धनिया, गर्म मसाला,का पाउडर नमकडालकर एक कप पानी डाल दें और मध्यम आंच पर धीरे धीरे चलाते हुए मसाला तैयार करें जब मसाला तेल छोड़ने लगे तेजपत्ता और आलू मसाला में डाल दें, दो मिनट भुन कर, तीन कप पानी डाल दें। अब गैस तेज़ कर दें, जब उबलने लगे गैस कम कर दें।
पांच मिनट के बाद गैस बन्द कर दें।दस मिनट ढककर छोड़ दें।
पुड़ी , पराठा , रोटी , धुस्का के साथ आप इसे खाएं।

