आवश्यक सामग्री:
- उबला आलू- ½ कि
- बेसन- 3/2 कप
- धनिया पत्ती – 3 चम्मच महीन कटा हुआ
- लहसुन- 7 कली
- जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- हल्दी- 1/2 चम्मच
- तेल तलने के लिए
- नमक- स्वादानुसार
- हरी मिर्च- 5 पी
- लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
- हींग- 2 चुटकी
बनाने की विधि:
एक बाउल में बेसन लें, बेसन में स्वादानुसार नमक, थोड़ा सा हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, दो चुटकी हींग डालकर मिला लें। अब उसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर घोल बना लें।
घोल को हाथ या चम्मच से फेंट कर हल्का कर दें। ( घोल को कम से कम दो मिनट अच्छे से फेंटे ) घोल बहुत गाढ़ा या बहुत पतला नहीं होना चाहिए। अब इसे ढक कर रख दें।
धनिया पत्ती, अदरक, मिर्च और लहसुन को महीन महीन काट कर रख लें। आलू को छील कर अच्छे मैश लें। गैस पर कड़ाही रखें, गैस चालू करें, कड़ाही गर्म होने दें। अब कड़ाही में तेल डालें।
तेल गर्म होने दें , अब तेल में,कटा हुआ मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर दो मिनट भुनें, जीरा पाउडर, हल्दी और नमक डालें।
धीमी आंच पर चला कर,मैश कर रखा हुआ आलू डालकर अच्छे से भुने। (दो तीन मिनट भुनें ) गैस बंद कर दें धनिया पत्ती डालकर मिला दें।
दूसरे बर्तन में पलट दें, ठंडा होने दें।
अब गैस पर फ्राय पैन चढ़ाएं, गैस चालू करें, पैन गर्म होने दे, उसमें तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने दे।
चेक करने के लिए घोल से एक बूंद बेसन तेल में डालकर देखें, घोल ऊपर उठ गया तो तेल गर्म है।
अब आलू के डो से छोटे-छोटे लोई ले कर गोल करें, फिर दोनों हथेलियों से थोड़ा दबा दें और उसे बेसन के घोल में डुबोकर तेल में डालकर दोनों तरफ अच्छे से पलट कर तलें।
एक बार में पांच से सात मिनट का समय लगता है।
चॉप को आप चटनी के साथ खाएं, यह बहुत स्वादिष्ट लगता है। शाम के चाय के साथ भी आप गरमागरम इसे खा सकते हैं।

